जोगी कांग्रेस के नेता विधान मिश्रा का बयान- विस चुनाव में कांग्रेस के लिए किया काम, जानिए और क्या कहा

Ads

जोगी कांग्रेस के नेता विधान मिश्रा का बयान- विस चुनाव में कांग्रेस के लिए किया काम, जानिए और क्या कहा

  •  
  • Publish Date - April 9, 2019 / 10:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी फिर एक हलचल नजर आ रही है। कभी कांग्रेस छोड़कर जोगी कांग्रेस में जान वाले और फिर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नेता विधान मिश्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। मिश्रा ने कहा है कि जेसीसीजे में जाना उनकी राजनीतिक भूल थी।

विधान मिश्रा ने कहा कि जेसीसीजे ने कभी मुझे अपना नहीं समझा। उन्होंने भूपेश बघेल पर लगाए आरोपों के प्रति भी खेद व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मैंने कांग्रेस के लिेए काम किया है। अपनी राजनीतिक भूल सुधारने के लिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम किया।

यह भी पढ़ें : सीएम भूपेश बघेल का करारा तंज, कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं’ 

बता दें कि इस बात के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे हैं कि विधान मिश्रा कांग्रेस में लौटना चाहते हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो मिश्रा इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों से भी संपर्क कर चुके हैं। हालांकि इस बारे में पीसीसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोई संकेत अब तक नहीं दिए है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही जोगी कांग्रेस के नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है।