ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप, मंदिर की जगह पहुंचा दिया थाने
ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप, मंदिर की जगह पहुंचा दिया थाने
हटा। दमोह जिले में बढ़ रही बच्चों के खिलाफ घटनाओं को लेकर लोग आक्रोश में है। इसका खामियाजा कुछ बेगुनाह और अन्य लोगों का भी उठाना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- एएसआई की 10 धरोहरों को रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति, खजुराहो के ये मंदिर भी शामिल
हटा के नजदीक बांदकपुर स्थान पर बिराजे भगवान भोलेनाथ को लेकर भक्तों में बड़ी आस्था है। सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िए बांदकपुर आकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं।
ये भी पढ़ें- केबिनेट मंत्री का बयान : अभी दो विधायक तोड़ें हैं 6 विधायक और हैं संपर्क में,
बिहार से आए एक कांवड़िए के दल को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी करने के आशंका में पकड़ लिया। कांवड़ियों का ये दल बांदकपुर में भगवान शिव के दर्शनों के लिए बिहार से आया है। पूरे मामले की जांच हिंडोरिया पुलिस कर रही है। कांवड़िए जहां खुद को बेगुनाह बता रहे हैं तो वहीं ग्रामीणों ने उन पर बच्चा चोरी करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

Facebook


