लव जिहाद कानून पर सांसद विवेक तन्खा का ट्वीट, कहा- देश को बांटना चाहते थे या जोड़ना, इतिहास BJP से पूछेगा सवाल

Ads

लव जिहाद कानून पर सांसद विवेक तन्खा का ट्वीट, कहा- देश को बांटना चाहते थे या जोड़ना, इतिहास BJP से पूछेगा सवाल

  •  
  • Publish Date - December 2, 2020 / 06:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

जबलपुर। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने आज लव जिहाद कानून को लेकर ट्वीट किया है। सांसद तन्खा बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि इतिहास भाजपा से सवाल पूछेगा कि हम देश को जोड़ना चाहते थे या बांटना चाहते थे। आगे लिखा कि समस्याओं को सुलझाना चाहते या नई समस्या निर्मित करना चाहते थे।

Read More News: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवानों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर की चर्चा, अपर मुख्य सचिव को दिए अहम निर्देश

उल्लेखीय है कि मध्यप्रदेश में बहुत जल्द ही लव जिहाद पर कानून बन जाएगा। राज्यपाल ने कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर इस कानून को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस लगातार बयान दे रही है। सोशल मीडिया के जरिए राज्यसभा सासंद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर अपनी बात रखी है।

Read More News: विश्व एड्स दिवस: दक्षिण अफ्रीका को एचआईवी की नई दवा से उम्मीद 

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ बोलते हुए सांसद तन्खा ने कहा कि शिवराज जैसे नेता से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उनके सामने दो विकल्प है। कुपोषित बच्चों की जान बचाएं या लव जिहाद जैसे विषयों की आड़ में लोगों का ध्यान बांटें।

Read More News: BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शासकीय शिक्षकों पर दिया विवादित बयान, स्कूल की नई इमारत के लिए किया भूमिपूजन