रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होने जा रहे मतदान के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश भर के 23 हजार 727 मतदान केंद्रों में वोटर सेल्फी जोन बनाया जाएगा।
मतदान केंद्र के बाहर करीब 4 से 5 फिट की ऊंचाई पर आकर्षक पोस्टर लगाया जाएगा। इसके सामने खड़े होकर बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में निशान दिखाते हुए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपने लोकसभा क्षेत्र के नाम के साथ टैग कर सकते हैं। साथ ही सीजी इलेक्शन सेल्फी कांटेस्ट में भेज भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें : लोकसभा की फाइट, मोदी या राहुल किसे चुनेगी जनता? कितना है माहौल टाइट.. देखिए वीडियो
इस बार प्रत्येक लोकसभा के 25 सर्वश्रेष्ठ सेल्फी को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस विशेष कार्य के लिए अलग से कमेटी बनाई गई है। इस बारे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिख कर समुचित प्रबंध करने और युवाओं के बीच सेल्फी प्रतियोगिता के प्रचार के निर्देश दिए हैं।