शराबबंदी छोड़ क्यों कम कर रही शराब के दाम, कोरोना से बिगड़े हालात पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने सरकार को घेरा

Ads

शराबबंदी छोड़ क्यों कम कर रही शराब के दाम, कोरोना से बिगड़े हालात पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने सरकार को घेरा

  •  
  • Publish Date - April 1, 2021 / 09:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने शराबबंदी, कोरोना के मुद्दे को लेकर भूपेश सरकार को घेरने की कोशिश की है। कौशिक ने पूर्व सीएम रमन सिंह के ट्वीट को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह के हालात है, सरकार सच्चाई बयां नहीं कर पा रही है। यहां की कांग्रेस सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। अब असम के लोगों को झूठ बोलकर बरगलाया जा रहा है। कांग्रेस यहां से लेकर दिल्ली तक भ्रम पैदा कर रही है। झूठ बोल रही है और यह प्रमाणित भी हो चुका है।

Read More News: कल से बंद हो जाएंगे प्रदेश के 49 बीयर बार, 30% तक सस्ती होगी विदेशी शराब, एक अप्रैल से लागू होगी नई

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को लेकर धरमलाल कौशिक ने कहा कि कोरोना के रोकथाम में सरकार पूरी तरह से फेल है। जब स्थिति बिगड़ गई तो कलेक्टरों के माथे पर डाल दिया। संकट के समय में CM असम में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया।

Read More News: मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ में आग का तांडव, कई जिलों में खड़ी फसलें आग से हुईं स्वाहा, डुमना नेचर पार्क,अचानकमार टाइगर रिजर्व 

शराब के दाम में कटौती को लेकर कौशिक ने कहा कि शराबबंदी का वादाकर सरकार आज शराब का दाम कम कर रही। इससे सरकार की नीयत क्या है पता चलता है। आगे कहा कि सरकार शराबबंदी के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं दिख रही।

Read More News:  एक साल तक नहीं बढ़ेंगी जमीन की गाइडलाइन दरें, पंजीयन शुल्क में भी जारी रहेगी छूट, सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रस्ताव को मंजूरी 

असम में छत्तीसगढ़ नेताओं के प्रचार पर भी दिया बयान

असम में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के चुनाव प्रचार को लेकर धरमलाल कौशिक ने कहा कि दबी जुबान में सभी बात कर रहे। क्यों यहां के नेताओं को बुलाया गया। पहले यहां के नेताओं की कितनी पूछ परख थी सभी को पता है। हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व पूरी तरह सक्षम है। छत्तीसगढ़ BJP के सभी नेताओं की वहां जरूरत नहीं। रमन सिंह अकेले ही प्रचार में असम गए थे।

Read More News: टीके का बहाना..ट्वीटर पर निशाना! मंत्री सिंहदेव ने वैक्सीनेशन पर दी केंद्र को सलाह, बीजेपी ने किया पलटवार

शीर्ष 5 समाचार