गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,349 नए मामले सामने आए, 17 रोगियों की मौत

Ads

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,349 नए मामले सामने आए, 17 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 15, 2020 / 03:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

अहमदाबाद, 15 सितंबर (भाषा) गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,349 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को 1,16,345 हो गई जबकि रिकॉर्ड 1,444 लोग संक्रमण से उबरे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि बीते 24 घंटे में 17 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 3,247 तक पहुंच गई है।

विभाग ने बताया कि एक दिन में सबसे अधिक 1,444 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 96,709 हो गई है।

राज्य में अब भी 16,389 लोग संक्रमित हैं।

वहीं, अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 172 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 34,172 हो गई है। इसके अलावा चार रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,781 तक पहुंच गई है।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश