राजौरी में सड़क हादसा: एक की मौत, 12 घायल

Ads

राजौरी में सड़क हादसा: एक की मौत, 12 घायल

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 09:16 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 09:16 PM IST

राजौरी/जम्मू, 17 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को कई वाहनों की आपस में भिड़ंत हो जाने से 18-वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजौरी शहर के पास टंडवाल में हुआ। यहां सबसे पहले एक दुपहिया वाहन की टक्कर एक टैक्सी और एक ऑटो-रिक्शा से हो गई। इसके बाद ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पांच कारों से जा टकराया।

इस भीषण टक्कर में दुपहिया वाहन पर सवार तीन लड़कों सहित कुल 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इलाज के दौरान दुपहिया वाहन सवार युवक मनीष कुमार (18) की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल सभी वाहनों को जब्त कर लिया है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा

सुमित सुरेश

सुरेश