जाजपुर इलाके में 10 कटे हाथ मिलने से फैली दहशत

जाजपुर इलाके में 10 कटे हाथ मिलने से फैली दहशत

जाजपुर इलाके में 10 कटे हाथ मिलने से फैली दहशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 19, 2018 1:34 pm IST

जाजपुर। ओडिसा में उस समय हड़कंप मच गई जब जाजपुर इलाके में दस कटे हाथ एक साथ मिले।दरअसल जाजपुर में अचानक ये हल्ला हुआ कि पास में दस कटे हाथ मिले है जिसके बाद उस एरिया में स्थिति बहुत अधिक तनाव पूर्ण हो गई। स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को बहुत अधिक फ़ोर्स की मदद लेनी पड़ी तब जा क़र स्थिति पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें –सनकी पति ने अपनी पत्नी की फोटो डाला पॉर्न साइट पर,पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिले हाथों के बारे में पुलिस का कहना है कि 2006 में पुलिस फायरिंग में मारे गए आदिवासियों के ये हाथ हो सकते हैं। बता दें कि ये हाथ मेडिकल बॉक्स में क्लब के अंदर रखे थे जिन्हे आस पास के कुछ युवको ने सामने लाया है।आगे पुलिस इस मामले की जांच में लगी है साथ ही स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी तादाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।


लेखक के बारे में