तेलंगाना में एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस ने राममोहन रेड्डी, सर्वोत्तम रेड्डी को उम्मीदवार बनाया

तेलंगाना में एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस ने राममोहन रेड्डी, सर्वोत्तम रेड्डी को उम्मीदवार बनाया

तेलंगाना में एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस ने राममोहन रेड्डी, सर्वोत्तम रेड्डी को उम्मीदवार बनाया
Modified Date: September 30, 2026 / 11:51 am IST
Published Date: September 30, 2026 11:51 am IST

हैदराबाद, 30 सितंबर (भाषा) तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अगले साल मार्च में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए समा राममोहन रेड्डी और आर. सर्वोत्तम रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी ने महबूबनगर-रंगा रेड्डी-हैदराबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राममोहन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। वह प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रह चुके हैं।

कांग्रेस की ओर से मंगलवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सर्वोत्तम रेड्डी को नलगोंडा-खम्मम-वारंगल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

सर्वोत्तम रेड्डी कांग्रेस नेता और मंत्री रहे दिवंगत आर. दामोदर रेड्डी के बेटे हैं। वह किसान और उद्यमी हैं। उन्होंने हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से एमबीए किया और कॉरपोरेट क्षेत्र में काम किया।

चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है और मतदान के लिए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में