लद्दाख में कोरोना वायरस के 11 नए मामले

Ads

लद्दाख में कोरोना वायरस के 11 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 19, 2021 / 01:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

लेह, 19 जुलाई (भाषा) लद्दाख में सोमवार को कोरोना वायरस के 11 नए मामले सामने आए जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,257 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि 11 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19,948 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 103 रह गई है जिनमें से 84 लेह में और 19 करगिल में हैं।

संक्रमण के कुल नए मामलों में से आठ लेह से और तीन करगिल से सामने आए हैं। प्रदेश में बीते सात दिनों से कोविड के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। लद्दाख में संक्रमण के कारण 206 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से लेह में 148 और करगिल में 58 संक्रमितों की मौत हुई है।

भाषा

नोमान पवनेश

पवनेश