गुजरात: तेज रफ्तार ट्रक और मिनी ट्रक में जोरदार भिड़ंत, पांच महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत, 16 घायल

गुजरात: तेज रफ्तार ट्रक और मिनी ट्रक में जोरदार भिड़ंत, पांच महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत, 16 घायल

गुजरात: तेज रफ्तार ट्रक और मिनी ट्रक में जोरदार भिड़ंत, पांच महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत, 16 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 18, 2020 12:02 pm IST

वडोदरा, 18 नवम्बर (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक और ट्रक की भीषण भिड़ंत में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More News: अमित जोगी ने जाति मामले में सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, एससी ने दी अनुमति

वडोदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) करणराज वाघेला ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब पौने तीन बजे हुआ। ये सभी लोग पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे। शहर के एसएसजी अस्पताल ने एक बयान में बताया कि घटना में पांच महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हुई है जबकि उनके अस्पताल में 16 अन्य का इलाज चल रहा है।

Read More News: JCCJ कार्यकारिणी की बैठक पर विधायक प्रमोद शर्मा ने उठाए सवाल, कहा- फर्जी है अमित जोगी की कार्यकारिणी, हम जल्द करेंगे बैठक

वाघेला ने बताया, ‘ मृतकों में 10 सवारियां और गाड़ी का एक सह चालक शामिल है। ‘ उन्होंने बताया कि हादसे में जख्मी हुए मिनी ट्रक के चालक का इलाज चल रहा है। सूरत-वडोदरा राजमार्ग पर वाघोडिया सर्कल से गाड़ी के गुजरने के दौरान उसकी आंख लग गई थी जिस वजह से वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।

डीसीपी ने बताया कि इसके बाद मिनी ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। रूपाणी ने ट्वीट किया, ‘‘ वडोदरा के पास सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर से काफी दुखी हूं। अधिकारियों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’’

Read More News: कार्तिक-अगहन माह में राम-सीता का हुआ था विवाह, कृष्ण ने दिया था गीता का ज्ञान

वाघेला ने बताया कि सभी पीड़ित सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमहल जिले के पावागढ़ में एक मशहूर धार्मिक स्थल जा रहे थे। वारछा के कुछ परिवारों ने पावागढ़, वडताल और डाकोर (खेड़ा) में स्थित मंदिरों के दर्शन के लिए मिनी ट्रक किराये पर लिया था।

Read More News: JCCJ कार्यकरणी की बैठक शुरू, रेणु जोगी कर रही बैठक की अध्यक्षता

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मंगलवार रात करीब 11 बजे सूरत से अपनी यात्रा शुरू की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में करीब 11 लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक जताया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जतायी। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘वडोदरा में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इसमें खो दिया। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन घटनास्थल पर हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है।’’

Read More News:  पुरानी घोषणाएं भूल गए, फिर कर दी नई घोषणा, पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी प्रदेश सरकार को नसीहत


लेखक के बारे में