इंडोनेशिया से आए 11 जमातियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में

इंडोनेशिया से आए 11 जमातियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में

इंडोनेशिया से आए 11 जमातियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 27, 2020 3:37 pm IST

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमितों लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर मौत के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच देश की मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मुंबई पुलिस ने इंडोनेशिया से आए 11 तबलीगी जमात के सदस्यों को क्वारंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभ में 10 क्वारंटाइन में थे और 1 को पॉजिटिव पाया गया था। टेस्ट निगेटिव आने के बाद गिरफ्तारी की गई, उन्हें 28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More: जिला प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन में दी सशर्त छूट, सिर्फ पांच घंटे ही खुलेंगी किराना दुकानें

वहीं दूसरी ओर देश में बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार पूरे देश में लॉक डाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में पीएम मोदी ने आज देशभर के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ बैठक में 3 मई के बाद लॉकडाउन की स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस दौरान चर्चा करते हुए कहा कि देश को लॉकडाउन का लाभ मिला है, दुनिया भर में लॉकडाउन कारगर हो रहा है। पीएम ने कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों का असर अब दिख रहा है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने कहा लॉकडाउन खत्म करने राज्यों को अनुमति दे केंद्र सरकार, अन्य राज्यों में फंसे मजदूर-छात्रों को लाने की तैयारी

पीएम मोदी के साथ मीटिंग में ज्यादातर राज्य 3 मई के बाद चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने के पक्ष में हैं, सिर्फ मेघालय और हिमाचल प्रदेश ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही इस मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे, उन्होंने सभी राज्यों से लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन करने की अपील की है, उन्होने कहा कि लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में रोक लगाया जाए।

Read More: सीएम बघेल ने केंद्रीय मंत्री पासवान को लिखा पत्र, कहा- शक्कर विक्रय के लिए 50 हजार मीट्रिक टन का कोटा एकमुश्त जारी करने का किया आग्रह

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"