मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां कोरोना वॉरियर्स की ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों में भी संक्रमण के मामले ज्यादा है। बीते 24 घंटों में 114 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं और 1 पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस से मौत हुई है।
पढ़ें- देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 7,964 पॉजिटिव केस मिले,…
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 114 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं और 1 पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस से मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 2,325 है, अब तक कोरोना वायरस से 26 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है: महाराष्ट्र पुलिस #COVID19 pic.twitter.com/jV0QHQ29HN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2020
पढ़ें- टिड्डी दलों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ड्रोन और…
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 2,325 है, अब तक कोरोना वायरस से 26 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। बता दें महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 60 हजार को पार कर गई है।
पढ़ें- लोगों के बीच दो गज की दूरी कम होते ही बजेगा अलार्म, बीटेक के छात्र
वहीं देश में कुल पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 1 लाख 73 हजार को पार कर गया है। इसमें 86,422 सक्रिय मामले, 82,370 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके मामले, 4,971 मौतें शामिल हैं।