नोएडा में नामी कंपनी के 120 नकली स्टेबलाइजर तथा 22 ट्रांसफार्मर बरामद

Ads

नोएडा में नामी कंपनी के 120 नकली स्टेबलाइजर तथा 22 ट्रांसफार्मर बरामद

  •  
  • Publish Date - March 24, 2021 / 07:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नोएडा (उप्र),24मार्च (भाषा) नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने नामी कंपनियों के नकली स्टेबलाइजर तथा ट्रांसफार्मर बेच जाने के मामले में कई स्थानों पर छापे मारे और 120 नकली स्टेबलाइजर, तथा 22 ट्रान्सफार्मर बरामद किए।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि सेक्टर 10 में कुछ लोग प्रसिद्ध कंपनियों के नकली स्टेबलाइजर बनाकर बेच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 10 के सी व डी ब्लॉक में कई स्थानों पर छापा मारा। वहां से पुलिस ने 120 नकली स्टेबलाइजर तथा 22 ट्रांसफार्मर बरामद किए। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को तीन लोगों की तलाश है।

भाषा सं शोभना

शोभना

शीर्ष 5 समाचार