Rape : 13 साल के लड़के ने 5 साल की लड़की से किया रेप, एकांत में ले जाकर बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

Ads

13 साल के लड़के ने 5 साल की लड़की से किया रेप, एकांत में ले जाकर बनाया हवस का शिकार, 13 year old boy raped a 5 year old girl

  •  
  • Publish Date - August 11, 2024 / 11:34 PM IST,
    Updated On - August 12, 2024 / 03:18 PM IST

भिवानी: हरियाणा के भिवानी जिले के उचाना थाना इलाके के एक गांव में तेरह वर्षीय एक लड़के ने पांच साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की मां ने रविवार को उचाना थाने में शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।

Read More : Bihar Stampede Update: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर भगदड़ मामले में CM ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि शनिवार को उसकी पांच वर्षीय बेटी खेलने गई थी। उसने शिकायत में कहा कि इसी दौरान उनकी बेटी के साथ खेल रहा 13 वर्षीय एक लड़का उनकी बेटी को एकांत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

Read More : MLA T Raja on Bangladesh Violence: ‘भारत के ही रहमो करम पर बना है बांग्लादेश’… हिंदुओं पर हिंसा को लेकर टी राजा का बड़ा बयान, कहा- मेरा पासपोर्ट बना तो .. 

पुलिस ने बताया कि घर लौटने पर बेटी की हालात देखकर मां ने उससे पूछताछ की तो उसने लड़के की हरकत के बारे में बताया।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp