दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,323 नए मामले, संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत रही

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,323 नए मामले, संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत रही

  •  
  • Publish Date - June 16, 2022 / 10:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,323 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या 1300 से अधिक दर्ज की गयी है जबकि लगातार तीसरे दिन एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि बृहस्पतिवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,17,228 हो गई। वहीं दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद बढ़कर 26,225 हो गयी।

बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,948 हो गयी है। कोविड-19 निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 209 हो गयी है। कोविड-19 के कुल 182 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत