भारत में पिछले 24 घंटे के भीतर 1336 नए मामले, देश के 61 जिलों में 14 दिन से एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला

Ads

भारत में पिछले 24 घंटे के भीतर 1336 नए मामले, देश के 61 जिलों में 14 दिन से एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला

  •  
  • Publish Date - April 21, 2020 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है, हालात को देखते हुए सरकार ने तीन मई तक लॉक डाउन कर दिया गया है। भारत में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक देशभर में कुल 18601 मामले सामने आए हैं, कल से 1336 नए मामले सामने आए हैं। कल एक दिन में 705 लोग ठीक हुए हैं, कुल 3252 लोग ठीक हो चुके हैं।

Read More: कोरोना संक्रमण के चलते शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, फिलहाल नहीं होगा निकाय चुनाव, पद पर एक साल तक बने रहेंगे महापौर

3 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है, इसमें एक नया जिला प्रतापगढ़, राजस्थान शामिल हुआ है। देश में 61 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 14 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

Read More: स्नातक कक्षाओं के लिए 11 जून से और स्नातकोत्तर के लिए 20 जून से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, निर्देश जारी

इस दौरान एंपावर्ड ग्रुप 4 के चेयरमैन ने कहा कि http://covidwarriors.gov.in एक मास्टर डाटा बेस है। इसमें हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और वलंटियर्स हैं। अब तक इसमें 1करोड़24 लाख मानव संसाधनों की डिटेल्स आ गई हैं। इसमें जिला और राज्य स्तरीय कॉर्डिनेटर्स के नंबर और डिटेल्स है कुछ इंडिविज्युल लेवल का डाटा सिर्फ जिला मजिस्ट्रेट और म्युनिसिपल बॉडीज़ और स्टेट गवर्नमेंट के अधिकारी ही देख पाएंगे बाकी जो डाटा है वो पब्लिक डोमेन में है उसे सभी लोग देख सकते हैं।

Read More: पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित नहीं किया गया है पोल्ट्री कारोबार, कृषि मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में दी सफाई

आईसीएमआर के आर. गंगाखेड़कर ने बताया कि राज्यों को दो दिनों के लिए रैपिड टेस्टिंग किट का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है। रिजल्ट में बहुत भिन्नताएं आ रहीं थीं जिसके चलते ऑन ग्राउंड टीमों द्वारा किट परीक्षण के बाद 2 दिनों में एडवाइजरी जारी की जाएगी। 4,49,810 सैंपलों का अब तक टेस्ट किया जा चुका है। कल 35,852 सैंपलों का टेस्ट किया गया जिनमें से 29,776 नमूनों का टेस्ट 201 ICMR नेटवर्क लैब में और बाकी 6,076 सैंपलों का टेस्ट 86 निजी प्रयोगशालाओं में किया गया।

Read More: मंत्रिमंडल गठन के बाद शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

यह एक नई बीमारी है पिछले साढ़े तीन महीनों में विज्ञान ने विकास किया है और हमने PCR टेस्ट भी शुरू किए। 5 टीके मानव परीक्षण फेज़ में चले गए हैं। यह पहले कभी किसी अन्य बीमारी के मामले में नहीं हुआ।

Read More: भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, मई माह से वितरित किया जाएगा धान समर्थन मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान

शीर्ष 5 समाचार