चंडीगढ़, पांच जुलाई (भाषा) पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 10 और लोगों की जान चली गई।
इसके साथ ही चंडीगढ़ में सात नए संक्रमित पाए गए और कुल मामले बढ़कर 61,740 हो गए। पंजाब में कुल मामले बढ़कर 5,96,550 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 16,122 पर पहुंच गई है।
राज्य में अभी कोविड-19 के 2,118 मरीज उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण की दर 0.41 प्रतिशत है।
भाषा यश नीरज
नीरज