नोएडा में 14 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

Ads

नोएडा में 14 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - August 5, 2025 / 01:47 PM IST,
    Updated On - August 5, 2025 / 01:47 PM IST

नोएडा (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के एक गांव में निजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने रविवार रात को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छात्रा की मां उसे लेकर नोएडा के जिला अस्पताल पहुंची हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका और सोमवार को उसकी मौत हो गई।

सेक्टर 49 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बरौला गांव के हिंडन विहार में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कहकशा ने रविवार रात को अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि उसकी मां ने उसे फंदे से लटके हुए देखा तो शोर मचाया और आसपास के लोगों की सहायता से उसे फंदे से उतार कर नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर सोमवार को उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले में जांच कर रही है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि