केरल में जीका वायरस के 14 मामले सामने आये

Ads

केरल में जीका वायरस के 14 मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - July 9, 2021 / 12:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

तिरूवनंतपुरम, नौ जुलाई (भाषा) केरल में जीका वायरस संक्रमण के मामले शुक्रवार को 14 हो गए, राष्ट्रीय विषाणु संस्थान ने 13 और मामलों की पुष्टि की। इसके बाद प्रदेश को सतर्क कर दिया गया है।

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 24 साल की गर्भवती महिला में मच्छर जनित इस बीमारी की पुष्टि हुयी थी । यह प्रदेश में जीका वायरस का पहला मामला था।

राज्य सरकार के अनुसार संस्थान में जांच के लिये 19 नमूने भेजे गये थे जिनमें से 13 में इसकी पुष्टि हुयी है।

इसके लक्षण डेंगी की तरह है जिसमें बुखार, चकत्ते के अलावा जोड़ों में दर्द होता है।

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि जीका संक्रमण की रोक थाम के लिये कार्रवाई योजना तैयार की गयी है।

भाषा रंजन उमा

उमा