जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 144 नये मामले

Ads

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 144 नये मामले

  •  
  • Publish Date - August 21, 2021 / 08:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

श्रीनगर, 21 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 144 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,095 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 4,401 पर बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू संभाग से 47 जबकि कश्मीर संभाग से संक्रमण के 97 नये मामले सामने आए। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 31 नये मरीज मिले जबकि अनंतनाग जिले में 19 नये मामले सामने आए।

केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,159 हो गयी है जबकि अब तक 3,18,535 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के 43 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

भाषा रवि कांत आशीष

आशीष