दो अलग-अलग हादसे में 15 लोगों की मौत, कोई लौट रहा था शादी से तो कोई जा रहा था अंत्येष्टि में शामिल होने

दो अलग-अलग हादसे में 15 लोगों की मौत, कोई लौट रहा था शादी से तो कोई जा रहा था अंत्येष्टि में शामिल होने

दो अलग-अलग हादसे  में 15 लोगों की मौत, कोई लौट रहा था शादी से तो कोई जा रहा था अंत्येष्टि में शामिल होने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: February 4, 2020 9:17 am IST

सांगली/जलगांव: महाराष्ट्र के दो अलग-अगल हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंकलेश्वर-बुरहानपुर राजमार्ग पर रविवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में एक ही परिवार के लोग सवार थे और वे पास के ही एक गांव में शादी समारोह में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे।

Read More: केबल माफिया पर कसा शिकंजा, ACN नेटवर्क के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

वहीं, दूसरी ओर सांगली में सोमवार तड़के एक कार के कुएं में गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि इस हादसे में घायल हुए लोग अपने रिश्तेदार के शोक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

Read More: मध्यान्ह भोजन के लिए बनी गर्म सब्जी के पतीले में गिरी मासूम, परिजनों ने कहा- बच्ची को बचाने छोड़ रसोइया हेडफोन लगाकर सुन रही थी गाना!

सूचना मिलने से दोनों क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव का मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: साधु की अय्याशि‍यों का खुलासा, 5 पत्नियों ने बताई आपबीती, बोलीं- नशीले इंजेक्शन देकर कराता था देह व्यापार, ऐसे ही कई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"