असम में रेलवे स्टेशन पर 15 अवैध रोहिंग्या शरणार्थी हिरासत में लिये गए

Ads

असम में रेलवे स्टेशन पर 15 अवैध रोहिंग्या शरणार्थी हिरासत में लिये गए

  •  
  • Publish Date - July 24, 2021 / 08:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

करीमगंज (असम), 24 जुलाई (भाषा) असम के करीमगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 15 अवैध रोहिंग्या शरणार्थियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से कंचनजंगा एक्सप्रेस के जरिए यहां पहुंचने पर उन्हें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि वे लोग त्रिपुरा जाने के लिए बदरपुर-अगरतला एक्सप्रेस में सवार होने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने दावा किया कि वे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से यहां आए हैं और त्रिपुरा जा रहे हैं।

भाषा

सुभाष माधव

माधव