पंजाब में दो बसों की टक्कर में 15 यात्री घायल

Ads

पंजाब में दो बसों की टक्कर में 15 यात्री घायल

  •  
  • Publish Date - September 9, 2022 / 05:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

होशियारपुर, नौ सितंबर (भाषा) पंजाब में जाजा बाईपास चौक के समीप शुक्रवार को सरकारी बस और एक निजी परिवहन सेवा की मिनी बस के बीच टक्कर हो जाने से 15 यात्री घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 34 किलोमीटर दूर जाजा के समीप दोपहर में यह दुर्घटना तब हुई जब सरकारी बस पठानकोट से जालंधर जा रही थी।

उसने बताया कि घायलों को टांडा के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है तथा 10 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

पुलिस के मुताबिक बस चालक दुर्घटनास्थल से भाग गया और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा राजकुमार माधव

माधव