राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 15 और लोगों की मौत, 1592 नये मामले सामने आए

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 15 और लोगों की मौत, 1592 नये मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - December 10, 2020 / 01:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

जयपुर, 10 दिसंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1592 नये मामले बृहस्पतिवार को आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,87,219 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 2500 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 2500 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 468, जोधपुर में 262, अजमेर में 205, बीकानेर में 164, कोटा में 155, भरतपुर में 115, उदयपुर में 106 और पाली में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 2339 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,65,689 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1592 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,87,219 हो गयी जिनमें से 19,030 रोगियों का उपचार चल रहा है। नये मामलों में जयपुर में 365, जोधपुर में 166, कोटा में 91, अजमेर में 82, अलवर में 81, पाली में 75 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी नीरज

नीरज