दिल्ली में 150 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त, एक महिला गिरफ्तार

Ads

दिल्ली में 150 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त, एक महिला गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 4, 2025 / 07:00 PM IST,
    Updated On - October 4, 2025 / 07:00 PM IST

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में दीपावली से पहले 150 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान शकूरपुर निवासी विनी चोपड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस को अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘चोपड़ा ग्राहकों को चोरी-छिपे पटाखे बेच रही थीं और उसने अपने घर पर बड़ी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे थे। घनी आबादी वाले इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण निवासियों और उनकी संपत्ति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा था।’

आरोपी महिला के घर पर छापेमारी के दौरान 150 किलो पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत सुभाष प्लेस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। सभी पटाखे जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा

राखी रंजन

रंजन

रंजन