तेलंगाना में कोविड-19 के 168 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 168 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - October 30, 2021 / 09:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

हैदराबाद, 30 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 168 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,71,342 हो गई। राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 3,955 हो गई। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, बृहद् हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 62 नए मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर और रंगा रेड्डी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 12-12 नए मामले सामने आए।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 4,072 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान 37,882 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 2,75,44,810 नमूनों की जांच की गई है।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 191 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,63,315 हो गई। तेलंगाना में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.80 प्रतिशत है।

भाषा

रवि कांत माधव

माधव