राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये मामले

  •  
  • Publish Date - July 29, 2021 / 08:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

जयपुर, 29 जुलाई (भाषा) राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये ममाले सामने आए।

चिकित्सा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये मामले सामने आये, जिनमें उदयपुर में आठ, जयपुर में तीन मामले शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस घातक संक्रमण से राज्य में अब तक 8953 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 26 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब राज्य में 259 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

भाषा कुंज शफीक