न्यू उस्मानपुर में चाकू से हमला कर 17 वर्षीय लड़के की हत्या

Ads

न्यू उस्मानपुर में चाकू से हमला कर 17 वर्षीय लड़के की हत्या

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 12:56 AM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 12:56 AM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार रात अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर न्यू उस्मानपुर थाने को घटना की सूचना मिली और मौके पर पहुंची पुलिस टीम को 17 वर्षीय लड़का जमीन पर पड़ा हुआ मिला, जिसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित साक्ष्य एकत्र किए।

अधिकारी के मुताबिक, इस संबंध में न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और अपराध में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

भाषा नोमान राखी वैभव जितेंद्र

जितेंद्र