झारखंड में 1774 नए मामले, सात और ने तोड़ा दम

Ads

झारखंड में 1774 नए मामले, सात और ने तोड़ा दम

  •  
  • Publish Date - September 6, 2020 / 12:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

रांची, छह सितंबर (भाषा) झारखंड में रविवार को 1,774 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई तथा वायरस की वजह से सात और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद कोविड-19 के मामले करीब 50,000 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 450 से ज्यादा है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि रांची जिले में सबसे ज्यादा 656 नए मामले आए हैं। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 244, पश्चिम सिंहभूम में 164 और धनबाद में 145 मामले आए हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में 15,025 सक्रिय मामले हैं जबकि 34,330 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, कुल मामले 49,817 हैं, जबकि 462 मरीजों की मौत हुई है।

उसमें बताया गया है कि राज्य में बीते 24 घंटे में 39,777 नमूनों की जांच की गई है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश