पूर्व नौकरशाह, वकील समेत 18 लोग कांग्रेस में शामिल

Ads

पूर्व नौकरशाह, वकील समेत 18 लोग कांग्रेस में शामिल

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 10:33 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 10:33 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) पूर्व नौकरशाहों, अधिवक्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े 18 लोग बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

पार्टी ने इसे अपने संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद तथा लोकसभा सदस्य राकेश राठौर की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।

कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता अनूप कुमार आंबेडकर, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता मयंक यादव और श्रेय यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व पीसीएस अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी चौधरी खुशी राम, उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी बी.पी. अशोक, किसान नेता रोहित जाखड़, केरल के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुदेश कुमार, आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी वकार चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल की पूर्व राष्ट्रीय सचिव सावित्री गौतम शामिल हैं।

भाषा हक पवनेश अविनाश

अविनाश