हल्द्वानी(उत्तरखंड), आठ जून (भाषा) हल्द्वानी के इंदिरा नगर इलाके में सोमवार शाम को एक डंपर की टक्कर से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान स्थानीय ठेकेदार शानू की बेटी आलिया के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि आलिया बरेली रोड पर पैदल चल रही थी तभी एक डंपर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उसने बताया कि वह वाहन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में निवासी घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डंपर को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
दो दिनों में इस क्षेत्र में भारी वाहन से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है।
इससे पहले, रविवार रात को हल्द्वानी में एक मिनी-ट्रक की टक्कर से रोडवेज के काठगोदाम डिपो से जुड़े एक बस चालक की मौत हो गई थी।
भाषा
शुभम धीरज
धीरज