भारत में कोविड-19 के 185 नए मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के 185 नए मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के 185 नए मामले सामने आए
Modified Date: February 27, 2023 / 10:20 am IST
Published Date: February 27, 2023 10:20 am IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,86,202 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,229 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल में संक्रमण से एक मरीज की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,770 हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,86,202 हो गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर 98.80 फीसदी है। वहीं, देश में कोविड-19 संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,53,203 हो गई है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, देशभर में कोविड रोधी टीकों की अब तक 220.63 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं।

भाषा जितेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में