केजरीवाल ने अनशन समाप्त करने के वांगचुक के फैसले का स्वागत किया

केजरीवाल ने अनशन समाप्त करने के वांगचुक के फैसले का स्वागत किया

केजरीवाल ने अनशन समाप्त करने के वांगचुक के फैसले का स्वागत किया
Modified Date: July 24, 2026 / 01:13 pm IST
Published Date: July 24, 2026 1:13 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त करने के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के फैसले का शुक्रवार को स्वागत करते हुए कहा कि उनका जीवन और स्वास्थ्य देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

‘आप’ नेता ने लोगों से शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के फैसले का स्वागत करता हूं। उनका जीवन और स्वास्थ्य देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कॉजपा ने आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। मैं सभी लोगों से इसमें भाग लेने की अपील करता हूं।’’

वांगचुक ने बृहस्पतिवार देर रात अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया। केंद्रीय मंत्रियों जे. पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनसे मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगें पूरी करेगी।

भाषा

सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में