दिल्ली में कोविड-19 के 197 नए मामले, एक और मरीज की मौत

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 197 नए मामले, एक और मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - February 28, 2021 / 01:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 197 नए मामले सामने आए, जबकि महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई है।

इसके साथ ही, दिल्ली में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 10,910 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

पिछले तीन दिन से दिल्ली में प्रतिदिन संक्रमण के दो सौ से अधिक मामले सामने आ रहे थे।

शुक्रवार को कोविड-19 के 256 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,39,289 हो गए हैं।

बुलेटिन के अनुसार अभी कोविड-19 के 1,335 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश सुभाष

सुभाष