राजस्थान में कोरोना से 20 और लोगों की मौत, 2086 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना से 20 और लोगों की मौत, 2086 नये मामले

  •  
  • Publish Date - December 3, 2020 / 01:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

जयपुर, तीन दिसंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार दूसरे दिन कमी आई और बृहस्पतिवार को 2086 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,74,486 हो गई है।

राज्य में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत हो गई जिससे यहां मृतकों का आंकड़ा 2370 तक पहुंच गया।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 और मौतें हुई हैं। इससे मरने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 2370 हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 445, जोधपुर में 246, अजमेर में 192, बीकानेर में 163, कोटा में 141, भरतपुर में 108, उदयपुर में 100, और पाली में 92 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में 3232 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 2,46,572 लोग वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके है।

बृहस्पतिवार को संक्रमण के 2086 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 2,74,486 हो गयी जिनमें से 25,544 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 590, जोधपुर में 201, कोटा में 149, अजमेर में 112, अलवर में 101, उदयपुर में 99, नागौर में 83, भीलवाडा में 81 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी अविनाश

अविनाश