जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 200 नए मामले

Ads

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 200 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 4, 2021 / 07:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

श्रीनगर, चार दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 202 नए मामले आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,37,646 पर पहुंच गयी जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में 88 मामले जम्मू मंडल से सामने आए और 114 मामले कश्मीर मंडल से सामने आए। श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 49 नए मामले आए। इसके बाद बारामुला जिले में 18 मामले आए।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 1,731 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या 3,31,436 है। महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4,479 पर बनी हुई है।

भाषा गोला उमा

उमा