दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 208 नये मामले सामने आये
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 208 नये मामले सामने आये
नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 208 नये मामले सामने आये और महामारी से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर मामूली रूप से घटकर 0.46 प्रतिशत रह गई। स्वास्थ्य विभाग के बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के नये बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,62,255 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 26,140 पर पहुंच गई है।
बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले की गई कोविड-19 जांच की संख्या 45,038 थी।
दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 177 मामले दर्ज किये गये थे और दो व्यक्तियों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत थी।
भाषा
देवेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


