तेलंगाना में कोविड-19 के 213 नये मामले, एक मरीज की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 213 नये मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - December 5, 2021 / 12:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

हैदराबाद, चार दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 213 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,76,787 हो गई। वहीं राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 3,998 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 156 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में अभी तक संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 6,69,010 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 3,779 है। तेलंगाना में शनिवार को 39,495 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 2,87,38,462 नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.85 प्रतिशत है।

भाषा रवि कांत अमित

अमित