भारत में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आए
Modified Date: October 21, 2023 / 03:23 pm IST
Published Date: October 21, 2023 3:23 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 292 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में क्रमश: मौत के 1230 और 23 मामलों के पुनर्मिलान के बाद देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,32,038 से बढ़कर 5,33,291 हो गई है। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 4,50,01,040 हो गए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,67,457 हो गई है। देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा साजन नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में