मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,788 हुई

Ads

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3,788 हुई

  •  
  • Publish Date - November 27, 2020 / 05:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

आइजोल, 27 नवम्बर (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 3,788 हो गए। नए मामलों में 12 सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 23 में से सबसे अधिक नौ मामले लॉन्गतलाई जिले में सामने आए। इसके बाद आइजोल और चंफाई में चार-चार, लुंगलेई में तीन, कोलासिब में दो और सेरछिप में एक मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि 14 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, सात ‘ट्रूनैट’ और दो ‘आरटी-पीसीआर’ जांच में सामने आए।

उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनावों में ड्यूटी कर मिजोरम लौटे चार पुलिस कर्मी भी नए संक्रमितों में शामिल हैं।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 88.49 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 431 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 3,352 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अभी तक यहां पांच लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अभी तक कुल 1,46,556 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 1,367 नमूनों का परीक्षण बृहस्पतिवार को किया गया।

भाषा शुभांशि नरेश

नरेश