अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 24 नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 24 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 3, 2020 / 05:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

ईटानगर, तीन दिसंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सुरक्षा बल के चार जवान भी शामिल हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 16,320 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा कि प्रतिदिन नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इस अवधि में 32 लोग संक्रमण मुक्त हुए।

उन्होंने कहा कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौ नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद ईस्ट सियांग में छह और चांगलांग में तीन नए मरीजों की जानकारी मिली।

जाम्पा ने कहा कि सेना के दो जवान, असम राइफल्स का एक जवान और सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल भी नए मरीजों में शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 778 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 15,488 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 54 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जाम्पा ने कहा कि राज्य में संक्रमण दर और मृत्यु दर क्रमश: 5.10 फीसदी और 0.33 फीसदी है।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना