तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 नए मामले

Ads

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 12, 2021 / 07:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

हैदराबाद, 12 सितंबर (भाषा) तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 249 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 6,61,551 हो गए।

महामारी से दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 3,895 पर पहुंच गई। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि अभी 5,258 मरीज उपचाराधीन हैं।

तेलंगाना के 33 में से छह जिलों में संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।

भाषा यश सुभाष

सुभाष