त्रिशूर में एम्बुलेंस से 250 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, दो व्यक्ति हिरासत में

त्रिशूर में एम्बुलेंस से 250 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, दो व्यक्ति हिरासत में

त्रिशूर में एम्बुलेंस से 250 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, दो व्यक्ति हिरासत में
Modified Date: May 26, 2026 / 04:15 pm IST
Published Date: May 26, 2026 4:15 pm IST

त्रिशूर (केरल), 26 मई (भाषा) केरल के त्रिशूर में मंगलवार सुबह वाहन जांच के दौरान एक एम्बुलेंस से 250 ग्राम से अधिक एमडीएमए (मादक पदार्थ) बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पीची थाना क्षेत्र से एम्बुलेंस के गुजरने संबंधी गोपनीय सूचना मिलने के बाद त्रिशूर जिले की मादक पदार्थ निरोधी कार्रवाई बल और राजमार्ग पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया।

उसने बताया सुबह करीब साढ़े छह बजे एम्बुलेंस को रोककर उसकी तलाशी ली गई। मादक पदार्थ कथित तौर पर एम्बुलेंस के ऊपर लगी बीकन लाइट के अंदर छिपाया गया था।

इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन पर एम्बुलेंस का इस्तेमाल कर मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश करने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि एमडीएमए कहां से लाया गया और क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में