संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक
Modified Date: July 16, 2026 / 12:23 am IST
Published Date: July 16, 2026 12:23 am IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष भी मौजूद थे। यह बैठक अगले सप्ताह शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले हुई है।

बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम के गठन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच हुई है।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा।

सूत्रों के अनुसार, संसद सत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रणनीति पर चर्चा के लिए 21 जुलाई गठबंधन के घटक दलों की बैठक भी हो सकती है।

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में