इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ अंतरिक्ष स्टार्टअप ‘अग्निकुल कॉस्मॉस’ से जुड़े

इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ अंतरिक्ष स्टार्टअप 'अग्निकुल कॉस्मॉस' से जुड़े

इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ अंतरिक्ष स्टार्टअप ‘अग्निकुल कॉस्मॉस’ से जुड़े
Modified Date: July 16, 2026 / 12:28 am IST
Published Date: July 16, 2026 12:28 am IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ चेन्नई के अंतरिक्ष स्टार्टअप ‘अग्निकुल कॉस्मॉस’ में निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में शामिल हो गए हैं। कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा की।

सोमनाथ जनवरी 2025 तक इसरो के अध्यक्ष रहे थे। उनके कार्यकाल में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग और भारत की पहली सौर वेधशाला ‘आदित्य-एल1’ के प्रक्षेपण सहित कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया था।

अग्निकुल कॉस्मॉस इस समय अपने ‘मिशन 02’ की तैयारी कर रहा है और डॉ. सोमनाथ ठीक इसी समय कंपनी से जुड़े हैं।

भाषा सुमित वैभव

वैभव


लेखक के बारे में