Vivah Muhurat on 22 January: रामलला के साथ दुल्हनिया को घर लाने की तैयारी, 22 जनवरी के दिन बढ़ी शादियों की डिमांड, 250 से अधिक जोड़े लेंगे सात फेरे

Ads

Vivah Muhurat on 22 January: रामलला के साथ दुल्हनिया को घर लाने की तैयारी, 22 जनवरी के दिन बढ़ी शादियों की डिमांड

  •  
  • Publish Date - January 15, 2024 / 03:26 PM IST,
    Updated On - January 15, 2024 / 03:26 PM IST

Vivah Muhurat on 22 January

नई दिल्ली। Vivah Muhurat on 22 January ज्योतिष के अनुसार आज मकर संक्रांति मनाया जा रहा है। 16 दिसंबर 2023 से लगे खरमास आज खत्म होने वाला है। जिसके बाद सभी मां​गलिग और धार्मिक कार्य शुरु हो जाएंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा है। इस दिन कई मांगलिग कार्य भी होंगे। क्योंकि 22 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है और इस योग में मांगलिक कार्य होना बेहद ही शुभ माना जाता है।

Read More: Ram Mandir Latest Images: राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की अधोनिर्मित श्री राम मंदिर की अद्भुत तस्वीरें.. क्या आपने देखा? यहां करें Click

Vivah Muhurat on 22 January अब इस दिन को ऐ​तिहासिक बनाने के लिए लोग इसी दिन शादी करने के लिए उत्सुक हैं। कई लोग तो अपनी शादी 22 जनवरी को ही तय कर दी है। नए जोड़े ही नहीं उनके परिजन भी इस तारीख को मुहूर्त निकलवा रहे हैं। कुछ लोग प्राण प्रतिष्ठा के साथ या उससे कुछ आगे पीछे समय तक तय करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा कर वे इस दिन के साथ खुद को जोड़कर यादगार बनाना चाहते हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:29 बजे का है।

Read More: Passenger Assaulted Indigo Captain: पायलट कर रहा था अनाउंसमेंट, फ्लाइट में सवार यात्री ने मारा मुक्का, जानें पूरा मामला

हापुड़ जिले होगी 250 शादियां

आपको बता दें कि 22 जनवरी को शादी करने के लिए लोग होटल और लॉन तक बुक करा दिए हैं। हापुड़ जिले के होटल संचालक ने बताया कि होटल की बुकिंग का डिमांड 22 जनवरी के दिन के लिए काफी आ रहा है। लोग इस दिन को ऐतिहासिक बनाने और इस दिन शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए बुकिंग करा रहे हैं। होटल व्यवसायी मनोज कर्णवाल ने बताया कि 22 जनवरी को हापुड़ जिले में 250 शादियां होने जा रही है। सभी होटल और फार्म हाउस 22 जनवरी के लिए पूरी तरह से बुक हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp