अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 250 नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 250 नए मामले

  •  
  • Publish Date - June 17, 2021 / 06:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

ईटानगर, 17 जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 250 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 32,188 हो गए।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 155 बनी है। उन्होंने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 52 , वेस्ट कामेंग में 35, अपर सुबनसिरी में 17, चांगलांग में 15, ईस्ट सियांग 14, अंजॉ में 13, लोअर सुबनसिरी तथा लोहित में 11-11 और नामसाई में 10 मामले सामने आए। अन्य मामले बाकी जिलों में सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 239 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, पांच आरटी-पीसीआर और छह ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। 250 में से केवल 95 में ही कोविड-19 के लक्षण दिखे थे। अरुणाचल प्रदेश में अभी 2810 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 289 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,223 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 90.79 प्रतिशत है।

डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 6,94,292 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। नमूनों के संक्रमित आने की दर 4.01 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 4,33,008 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा