भूकंप के जोरदार झटके से कांप उठी धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

Ads

3.2 magnitude earthquake jolts Gujarat's Amreli भूकंप के जोरदार झटके से कांप उठी धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

  •  
  • Publish Date - February 4, 2023 / 10:40 AM IST,
    Updated On - February 4, 2023 / 10:41 AM IST

earth3.2 magnitude earthquake jolts Gujarat's Amreliquake

3.2 magnitude earthquake jolts Gujarat’s Amreli: अहमदाबाद। गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में शनिवार सुबह 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर आया और इसका केंद्र अमरेली शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में जमीन की 3.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

FIR Against Sapna Choudhary: एक बार फिर विवादों में घिरी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी, इस मामले में हुआ FIR दर्ज 

जिला आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।’’ अमरेली, अहमदाबाद से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गौरतलब है कि गुजरात के कच्छ जिले में 30 जनवरी को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें