पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 3,889 मरीजों को मुक्ति मिली

Ads

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 3,889 मरीजों को मुक्ति मिली

  •  
  • Publish Date - October 26, 2020 / 06:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

कोलकाता, 26 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 3,889 मरीजों को मुक्त मिली जिसके बाद अब तक राज्य में 3,10,086 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी।

अब राज्य में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 87.64 हो गयी है।

विभाग के अनुसार 4,121 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3,53,822 हो गये तथा 59 और मरीजों की जान चले जाने से अब तक 6,546 मरीजों की मृत्यु संक्रमण से हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में अब 37,190 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 44,724 नमूनों की जांच होने के साथ ही अब तक ऐसे 43,40,570 परीक्षण हो चुके हैं।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव